मंडी में कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य

0
45

नेशनल डेस्क : लोकसभा चुनाव में जहां कंगना रनौत चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से कर रही है नहीं अब इस मैदान में विक्रमादित्य सिंह भी उतर आए है। मंडी से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की उम्मीदों का समर्थन करते हुए, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उन्हें चुनावी लड़ाई में मजबूत प्रतिस्थापित किया है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसका ऐलान किया है कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है। फिलहाल प्रतिभा सिंह ही इस सीट से सांसद हैं। प्रतिभा ने पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर होने के अपने फैसले की घोषणा कर दी थी। प्रतिभा सिंह ने कहा, “हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही है। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं, मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here