नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 200 सीट पर भी जीत दर्ज नहीं करने का दावा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्वारा दी जा रही गारंटी को ‘झूठा’ बताया।

उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली के दौरान बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को नष्ट कर रही है, जो भीमराव आंबेडकर द्वारा तैयार किया गया था। उनके अनुसार, भाजपा का दावा कि वे 200 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे एक चुनावी जुमला है।
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी चुनाव में 400 से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया है। ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे बाबासाहेब आंबेडकर के बनाए संविधान को नष्ट किया है।


















