जालंधर (sneha) : जिला जालंधर के गोराया की अट्टा नहर के समीप।नैशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में बाइक को आग लग गई व इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई इस बाबत जानकारी देते हुए फिल्लौर के गांव अशाहूर के रहने वाले विक्की ने बताया कि वह अपने बाइक पर अपने साथी के साथ जा रहा था व उसके साथ उसके दो साथी अलग बाइक पर पैलेस से आ रहे थे जिनमें एक फिल्लौर के गांव कतपालों का रहने वाला था व दूसरा अशाहूर का रहने वाला था एक मर्सिडीज़ कार ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार व कार सवार बाइक को घसीटता हुआ अपने साथ ले गया जिससे बाइक को आग लग गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ गोराया सुखदेव सिंह, ड्यूटी अफसर हरभजन सिंह गिल ने पहुंचे पुलिस ने कहां कार व चालक को कब्जे में ले लिया है व बनती कार्रवाई की जा रही है।


















