नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। जब उन्होंने यह कदम उठाया, उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। पिता को खोने के बाद मलाइका के आंसू नहीं थम रहे हैं और रोते-विलखते हुए घर पहुंच गई है।
अनिल अरोड़ा के आत्महत्या करने की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, वह इंडियन नेवी में रह चुके थे और पिछले साल 2023 में उन्हें खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि, उनकी सेहत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी।
अनिल अरोड़ा अपने जीवन में हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे। उन्होंने अपनी बेटियों मलाइका और अमृता अरोड़ा के साथ भी बहुत कम समय बिताया। बताया जा रहा है कि उन्हें अपनी बेटी मलाइका का बॉलीवुड में काम करना पसंद नहीं था। इस वजह से वे अपने परिवार से अलग रहना पसंद करते थे। मलाइका अरोड़ा जब 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प का तलाक हो गया था। इसके बाद मलाइका अपनी मां और बहन के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में रहने लगी थीं।
जैसे ही अनिल अरोड़ा की आत्महत्या की खबर फैली, मलाइका के एक्स-पति अरबाज खान तुरंत बांद्रा स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। अरबाज के अलावा अर्जुन कपूर, सोहेल खान, और सलीम खान भी उनके परिवार के साथ वहां पहुंचे। सभी परिवारजन इस दुखद घटना के बाद मलाइका और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
फिलहाल, अनिल अरोड़ा के आत्महत्या करने की असली वजह सामने नहीं आई है।

















