मशहूर अदाकार की हुई मौ/त ,35 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

0
49

जालंधर/मुंबई (सिमरन):बता दे की मनोरंजन जगत से एक बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। जहां बीते दिनों बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का निधन हुआ था। अभी लोग शारदा सिन्हा के जाने के गम से उभरे नहीं थे कि अब इंडस्ट्री के एक और सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया।ये स्टार और कोई नहीं बल्कि ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘स्प्लिट्सविला’ फेम नितिन चौहान हैं। नितिन चौहान ने 35 की उम्र में अंतिम सांस ली। नितिन चौहान के निधन की जानकारी शो ‘तेरा यार हूं’ के को-स्टार दीप साहिर और सायंतनी घोष ने थी।उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास और कोई जानकारी नहीं है। वहीं उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी नितिन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है-‘रेस्ट इन पीस मॉय डियर… सुनकर बहुत हैरानी और दुख हुआ। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।’अगर नितिन की मौत की वजह की बात करें तो अभी ये साफ नहीं हो पाया कि किस वजह से एक्टर की जान गई लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस इस मामले को हर पहलू से देख रही है। इस पर अभी तक पुलिस और परिवार का कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है।बता दें कि नितिन को ‘दादागिरी 2’ जीतने के बाद बड़ी पहचान मिली थी। इसके अलावा वो एमटीवी के ‘स्प्लिट्सविला 5’, ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसी तमाम शोज में नजर आ चुके हैं। नितिन अलीगढ़, यूपी के रहने वाले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here