महिला ने पति से झगड़ा करने के बाद की आत्महत्या,पति के उड़े होश

0
55

पंजाब डेस्क : महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद महिला ने पंखे से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान अलका सैक्टर-44 के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सेक्टर-34 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।जांच में पता चला कि शनिवार रात अलका का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों कमरे में सो गए सुबह जब पति उठा तो अलका कमरे में नहीं थी। वह दूसरे कमरे में गया तो अलका ने पंखे से फंदा लगाया हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। अलका की शादी 4 साल पहले हुई थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी और वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। उसके माता-पिता के आने के बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस करवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here