रोपड़ में एक वकील बेटा अपनी माँ के साथ मारपीट करता थ। घर में खुद के लगाए CCTV कैमरे में बेटे की करतूत कैद हो गयी । अपनी पत्नी और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई करता रहा। इसका खुलासा तब हुआ, जब ज्ञानी जैल सिंह नगर में मां से मिलने आई बेटी ने CCTV फुटेज देखी। बेटी ने समाज सेवी संगठन की मदद से पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वकील अंकुर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
रोपड़ बार एसोसिएशन ने उसकी मैंबरशिप भी रद्द कर दी है। पुलिस ने अंकुर वर्मा के अलावा उसकी पत्नी सुधा वर्मा और नाबालिग बेटे के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। सिटी पुलिस रोपड़ के SHO इंस्पेक्टर पवन कुमार ने कहा कि वकील अपनी पत्नी तथा बेटे के साथ मिलकर बीमार बुजुर्ग माता से लंबे समय से मारपीट कर रहा था। बुजुर्ग माता को मनुखता की सेवा संस्था के गुरप्रीत सिंह द्वारा पुलिस के सहयोग से छुड़ा लिया गया।

















