माजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कन्नौज सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा आज तक जारी है

0
75

जालंधर/कन्नौज (आरती ) : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कन्नौज सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा आज तक जारी है। सपा ने कन्नौज सीट से तेज प्रताप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, लेकिन अनेक अटकलों के बीच कहा जा रहा है कि उनका टिकट कट सकता है। चर्चा है कि अखिलेश यादव भी खुद इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी इस चुनाव में इतिहास बना सकती है। उन्होंने कहा, “अखबारों में पढ़ा है कि विदेशी पत्रकार को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है, सच्चाई यह है कि संस्थाएं बीजेपी के लिए काम कर रही हैं। इस सरकार से सवाल है कि आपकी क्रेडिबिलिटी क्या है, प्रधानमंत्री ने कहा, यह भाषा कैसी है, चुनाव आयोग क्या कर रहा है, आप सवालों से बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे हो।”

कन्नौज से चुनाव लड़ने की संभावना इसलिए जताई जा रही है क्योंकि पार्टी के स्थानीय नेताओं ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को इस सीट से मैदान में उतारने के फैसले को बदलने की गुजारिश की है। हालांकि इस मामले में आखिरी और आधिकारिक फैसला भी पार्टी की ओर से ही लिया जाएगा। तेज प्रताप यादव के पिता रणवीर सिंह यादव, अखिलेश यादव के चचेरे भाई थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here