माता चिंतपूर्णी जाने वाले रास्ते का हुआ माहौल खराब

0
53

पंजाब डेस्कः माता चिंतपूर्णी जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल यहां के रास्ते से गुजर रहे लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर जिला ऊना में बधमाणा और सिद्ध चलेहड़ के जग पहाड़ी जंगलों में भीषण आग लगी थी, साथ ही डंगोह की शामलात भूमि में भी आग ने भयंकर रूप धारण कर रखा था।

पता चला है कि अब चिंतपूर्णी क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग बेकाबू होती जा रही है। मौके पर दमकल विभाग पहुंचा हुआ है, लेकिन अगर एक स्थान पर यदि आग पर काबू पाया जाता है तो फिर किसी दूसरे जंगल में भीषण आग भड़कने की सूचना आ जाती है। उधर, आस-पास से गुजर रहे लोग खौफ के साए में है क्योंकि आग इतनी भयंकर है कि दूर तक इसकी लपटें नजर आ रही है। और तो और आग का धुआं इतना फैल गया कि सामने कुछ दिख तक नहीं रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here