जालंधर (sneha) : माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। ट्रेन नंबर-22478 कटरा से सुबह 6 बजे चल कर सुबह 11.44 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22477 नई दिल्ली से दोपहर बाद 3 बजे चल कर शाम 5.10 बजे अंबाला कैंट और रात 11 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव जम्मू, लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर 2-2 मिनट के लिए होगा।
दिल्ली, यूपी, हरियाणा व पंजाब के श्रद्धालुओं को राहत वंदे भारत एक्सप्रेस माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों दिल्ली, यूपी हरियाणा और पंजाब के श्रद्धालुओं के लिए नए साल का बड़ा तोहफा है। खास बात यह है कि वंदे भारत कटड़ा से नई दिल्ली तक का 655 किलोमीटर सफर मात्र 8 घंटों में कवर करेगी। इस रूट पर अधिकतर गाड़ियों में वेटिंग टिकट ही मिल पाती थी, लेकिन एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से यात्रियों का काफी राहत मिली है।

















