नेशनल डेस्क: हमें रोजमर्रा की जिंदगी से एक ब्रेक लेना जरूरी होता है, ताकि खुद और अपने परिवार के लिए समय निकाला जा सके। अगर आप धार्मिक यात्रा का मन बना रहे हैं, तो IRCTC के सस्ते टूर पैकेज के तहत माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान कर सकते हैं। यह टूर पैकेज आपकी यात्रा को किफायती बनाने के साथ-साथ सुविधाओं से भरपूर है।
IRCTC माता वैष्णो देवी टूर पैकेज
इस पैकेज में एक टिकट की कीमत में आपके आने-जाने, खाने-पीने, और होटल में ठहरने की पूरी व्यवस्था शामिल है। यह पैकेज IRCTC की वेबसाइट पर NDR010 कोड के तहत उपलब्ध है और यह यात्रा 21 सितंबर 2024 को दिल्ली से कटरा के लिए शुरू होगी। पैकेज खासतौर पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिसमें आप एक रात और दो दिन तक धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
इस पैकेज में होटल की सुविधा, कैब सर्विस, सुबह का नाश्ता और रात का खाना शामिल है। पैकेज की शुरुआती कीमत 7,290 रुपये है, लेकिन होटल में रूम और बेड की शेयरिंग के आधार पर कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।


















