मामा के लड़के बहन के साथ किया दुष्कर्म,मामला हुआ दर्ज

0
59

जालंधर/लुधियाना (नवनीत कौर) :लुधियाना के थाना मेहरबान की पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर उसके मामा के लड़के के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को पीड़ित लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ महीने पहले उसके घर पर कोई नहीं था और इस दौरान उसके मामा का लड़का उनके घर पर आया जिसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मोबाइल फोन से उसकी फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह वासी हरबंसपुरा कपूरथला के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here