मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

0
45

जालंधर (आरती ) : दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी.

रेल मंत्री ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को बॉलीवुड का ‘डिस्को किंग’ कहा जाता है।इस साल की शुरुआत में मिथुन चक्रवर्ती को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार (दादा साहब फाल्के पुरस्कार) मिथुन चक्रवर्ती को 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दिया जाएगा।

बता दें कि मिथुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1977 में की थी. वह अपनी पहली फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले कुछ अभिनेताओं में से एक बन गए। एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मृगया से की थी. फिर 1982 में उनकी फिल्म ‘डिस्को डांसर’ की रिलीज के बाद वह सुर्खियों में आए।

फिल्म ने एशिया, सोवियत संघ, पूर्वी यूरोप, मध्य पूर्व, तुर्की और अफ्रीका में बेहतरीन कारोबार किया। मिथुन को तहदार कथा (1992) और स्वामी विवेकानंद (1998) में उनकी भूमिकाओं के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here