मुख्यमंत्री और ‘आप’ सुप्रीमो आज से पंजाब के 2 दिवसीय दौरे पर निकल रहे

0
42

जालंधर/चंडीगढ़(नवनीत कौर): दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ सुप्रीमो आज से पंजाब के 2 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह सबसे पहले सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे।लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद केजरीवाल पंजाब में अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। वह आज अमृतसर में आम आदमी पार्टी की रैली का नेतृत्व करके पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वह श्री हरमंदिर साहिब में और 4.20 पर दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकेंगे। वहीं रोड शो शाम 6 बजे लाहौरी गेट से शुरू होगा। बता दें कि कल अरविंद केजरीवाल राम तीर्थ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here