मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन्ने के दाम बढ़ाकर किसानों को दिया बड़ा तोहफा

0
64

जालंधर (sneha) : पंजाब सरकार ने गन्ने के रेट बढ़ाते हुए किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। इसकी जानकारी खुद भगवंत मान ने ट्वीट करके दी है। CM मान ने लिखा, पंजाब में 11 रुपए का एक शुभ शगुन होता है..आज पंजाब के गन्ना किसानों को 11 रुपए कीमत में बढ़ावा करके पंजाब का गन्ने का रेट सारे देश से अधिक पंजाब में 391 रुपए करके शुभ शगुन किया जाता है। साथ ही लिखा गया कि आने वाले दिनों में हर वर्ग के पंजाबियों को खुशखबरी मिलेंगी.. आपका पैसा आपके नाम..”

आपको बता दें कि हाल ही में गन्ना किसानों द्वारा जालंधर नैश्नल हाईवे और रेल ट्रैक जाम किए गए थे, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानी हुई थी। चल रहे धरने और रेलवे ट्रैफिक जाम के बाद, मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ एक बैठक की, जहां उन्हें गन्ने की ऊंची कीमतों का आश्वासन दिया गया, जो आज संपन्न हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन्ने के दाम बढ़ाकर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here