राजस्थान में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

0
59

जालंधर/राजस्थान(sneha) : राजस्थान में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। गृह विभाग के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद अपना पास रखा है। डिप्टी सीएम ने कुमारी को वित्त मंत्रालय के साथ 6 विभाग दिए हैं। दूसरे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को परिवहन के साथ-साथ 4 विभागों का जिम्मा सौंप दिया गया है। केंद्र से राज्य सरकार में मंत्री बने राज्यवर्धन राठौड़ को वाणिज्य एवं उद्योग और खेल सहित 5 विभाग मिले हैं। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। कुल 22 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। 17 चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here