रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनुअरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे

0
49

जालंधर/अयोध्या () : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनुअरी को अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं। सदियों के लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या के राजा प्रभु श्री राम अपने सिंहासन पर विराजेंगे। इसके लिए राम नगरी को त्रेतायुग जैसा भव्य और अलौकिक बनाने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर अपने आप में बेहद खास है, इस मंदिर का कण कण अनोखी कलाकारी, सुंदर नकाशी और उत्तम कारीगरी से परिपूर्ण है। तेजी से चल रहे निर्माण कार्य की तहत राम मंदिर में पहला स्वर्ण द्वार लगाया गया है। जिसकी पहली झलक सभी के सामने आई है।

याह भव्य सोने का दरवाजा राम मंदिर के प्रथम तल पर लगाया गया है। और यह दरवाजा 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। आने वाले दिनों में 13 और दरवाजा लगा दिए जाएंगे। ये दरवाजे गर्भ गृह के ऊपर मंजिल पर लगाए जा रहे हैं। गर्भ गृह में केवल एक ही दरवाजा होगा, इसके चौखट के ऊपर श्यान मुद्रा में भगवान विष्णु का चित्र उत्कीर्ण है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगाएंगे जिनमेन से 42 पर 100 किलो सोने का लेप लगया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here