जालंधर/अयोध्या (sneha) : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर सामने आई है। फर्स्ट फ्लोर पर लगा यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। आने वाले 3 दिन में सोने के 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगने हैं। इनमें से 42 पर 100 किलो सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढ़ियों के पास लगने वाले 4 दरवाजों पर सोने की परत नहीं होगी।
सिंहासन और चरण पादुका भी सोने की: रामलला का सिंहासन भी सोने का बनाया जाना है, यह काम 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर का शिखर भी सोने का होगा, लेकिन यह काम बाद में पूरा होगा। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। ये एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं।


















