एक्शन फिल्म हो, पाकिस्तान के कुछ सिरफिरे विलेन हों, हीरो हमारा फौजी हो और साथ में कुछ दर्द भर एहसास हों, एक दो तड़कते-भड़कते गाने हों, हिंदी सिनेमा का ये ताज़ातरीन फिल्मी फॉर्मूला है। ये सच है कि एक्शन फिल्में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्मों की श्रेणी है, लेकिन फिल्म ‘फाइटर’ एक एक्शन फिल्म से ज्यादा भारतीय वायुसेना की एक शोरील भी है।
साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘फाइटर’ 25 जनवरी यानी बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए भी लोग क्रेजी हो रहे थे. वहीं फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इसे पहले दिन देखने के लिए सिनेमाघरों में काफी संख्या में दर्शक पहुंचे।
‘फाइटर’ को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म के दिल दहला देने वाले एरियल एक्शन ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। वहीं दीपिका और ऋतिक की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई है। ओवरऑल ये फिल्म किंगसाइज एंटरटेनर बताई जा रही है और इसी के साथ फिल्म को पहले दिन अच्छी शुरुआत भी मिली है।

















