रेलवे द्वारा ट्रेनों के परिचालन को दोबारा से दे दी गई हरी झंडी

0
53

जालंधर (नवनीत कौर): पंजाब की महत्वपूर्ण ट्रेनों को किसानों के प्रदर्शन के कारण कई दिनों से लगातार रद्द किया जा रहा था। अब रेलवे द्वारा ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी दे दी गई है। इसके चलते पंजाब वासियों की अहम शान-ए-पंजाब ट्रेन 35 दिनों के बाद ट्रैक पर चलती हुई नजर आएगी। इसी तरह से जालंधर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली जालंधर से संबंधित महत्वपूर्ण ट्रेन भी आज से अपनी सर्विस देने लगेगी। किसानों के धरने के बाद रेलवे द्वारा 18 अप्रैल को 70 ट्रेनों को रद्द किया गया था जबकि कुछ दिनों के बाद ट्रेनों के परिचालन को बढ़ाया गया था।

विभाग द्वारा ट्रेनों का परिचालन बढ़ाने के क्रम में यात्रियों द्वारा शान-ए-पंजाब जैसी ट्रेनों के परिचालन की मांग उठाई जा रही थी।अब क्युकी ट्रेनें चलने लगी है जिसके चलते रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 12497-12498 (दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब), 14033-14034 (पुरानी दिल्ली-कटरा), 04689 (अंबाला कैंट-जालंधर सिटी), 12241 (अमृतसर-चंडीगढ़), 12459-12460 (नई दिल्ली-अमृतसर), 12053-12054 (अमृतसर-हरिद्वार), 14681-14682 (नई दिल्ली-जालंधर सिटी), 22429-22430 (पुरानी दिल्ली-पठानकोट) आदि ट्रेनें अपने निर्धारित रूटों के जरिए चलाने के आदेश दिए गए हैं। (ऋषिकेश-बाड़मेर), 15211-15212 (दरभंगा-अमृतसर) जैसी ट्रेनें नियमित रूप से अपनी सेवाएं देगी।


रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द करने के सिलसिले के क्रम में आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब नया शेड्यूल जारी किया गया, जिसके मुताबिक 46 ट्रेनों को 3-4 दिनों के लिए रद्द किया गया था। इनमें जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन व कैंट रेलवे स्टेशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल थी। किसानों द्वारा धरना हटाने की घोषणा करने के बाद रेलवे द्वारा 7 बजे के करीब नया मैसेज जारी किया गया। इसके मुताबिक दोपहर में जारी किया गया शेड्यूल शाम को रद्द कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here