रेलवे स्टेशन पर जी.एस.टी. विभाग की छापेमारी, 12 पार्सल जब्त

0
48

जालंधर (आरती) : जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर को जी.एस.टी. विभाग के मोबाइल विंग ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 12 पार्सल जब्त किए, जिनके बिल मौके पर उपलब्ध नहीं थे। बिल न मिलने के कारण अधिकारियों ने इन नगों को अपने कब्जे में लेकर जी.एस.टी. भवन भेज दिया। छापेमारी के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोबाइल विंग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कटिहार एक्सप्रेस (15707) से बिना बिल का माल आ रहा है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने ट्रैप लगाया और ट्रेन से उतरे पार्सल को रोक लिया। पार्सल में मोबाइल एसेसरी का सामान बताया जा रहा है।

मोबाइल विंग के एईटीसी कमलप्रीत सिंह ने बताया कि बिल न होने के कारण पार्सल के 12 नगों को कब्जे में लिया गया है और माल की फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी। बिल न मिलने की स्थिति में संबंधित कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here