जालंधर (sneha) : पंजाब के जिला जालंधर का रहने वाले 23 वर्षीय युवक जो की 15 दिसंबर से लंदन से लापता था। देर रात उसका शव मिला है। पारिवारिक सदस्यों की बात करें तो उनके मुताबिक कल देर रात मृत्क के पिता को लंदन पुलिस द्वारा सूचित किया गया कि उनका शव एक नदी के पास से बरामद हुआ है। इसके बाद युवक के पिता और फूफा लंदन के लिए रवाना हो गए है। गुरशमन भाटिया के जालंधर के मॉडल टाउन स्थित घर में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर को गुरशमन का बर्थ-डै था। वह दोस्तों के साथ पार्टी करके समुद्र के किनारे चला गया था। वहां अचानक डूबने से उसकी मौत हो गई है। गुरशमन के रिश्तेदार हरजाप सिंह ने बताया कि वह एक साल पहले लंदन मास्टर इन फाइनेंस की पढ़ाई करने गया था।
लापता युवक के मौत की पुष्टि भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी की है। X पर एक वीडियो ट्वीट में उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए परिवार से दुख प्रकट किया है। फिलहाल पारिवारिक सदस्य किसी भी तरह की बात करने के हालात में नहीं है।
















