जालंधर/दसूहा(नवनीत कौर) : लड़का-लड़की द्वारा नहर में छलांग लगाने का खबर सामने आई है। लड़के की पहचान करण मसीहऔर लड़की मनप्रीत कौर की हुयी है। जानकारी के अनुसार प्रेम संबंधों के चलते मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट ऊंची बसी नहर के पास गांव सदरपुर में नहर में दोनों छलांग लगा दी। नहर किनारे खड़े कुछ लड़कों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। इस मौके पर लड़की मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़का करण मसीह को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। थाना प्रमुख दसूहा हरप्रेम सिंह और एएसआई सिकंदर सिंह ने कहा कि इस संबंध में लड़के और लड़की के परिवार वालो को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक लड़की मनप्रीत कौर का शव सिविल अस्पताल दसूहा के शवगृह में रखा गया है जबकि लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

















