लुधिअना एयरपोर्ट के सामने रेल हादसा

0
49

पंजाब के लुधियाना में साहनेवाल एयरपोर्ट के सामने भीषण रेल हादसा हो गया। देर रात वंदे भारत ट्रेन ने एक सिख व्यक्ति को चपेट में ले लिया। करीब आधा किलोमीटर तक मृतक के शरीर के टुकड़े फैल गए। लोको पायलट ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर घटना की जानकारी दी। लुधियाना GRP ने साहनेवाल GRP को सूचित किया। घटना स्थल पर तुरंत जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह पहुंचे। फिलहाल शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है।

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि एयरपोर्ट के बिल्कुल सामने रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वंदे भारत ट्रेन की चपेट में व्यक्ति आया है। आस-पास के लोगों को एकत्र किया। मृतक की पहचान करवाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन आस-पास के किसी गांव में उसके बारे कुछ पता नहीं चला।

आधा किलोमीटर तक बिखरे शरीर के टुकड़े हादसा इतना खतरनाक था कि करीब आधा किलोमीटर तक मरने वाले व्यक्ति के शरीर के अंग बिखर गए। मृतक व्यक्ति के सिर का कहीं कुछ पता नहीं चला। देर रात पुलिस मुलाजिमों ने रेलवे ट्रैक से मृतक व्यक्ति के शरीर के अंग इक्ट्ठे करके एक चादर में पोटली बांध जमा करवा दिए।

मरने वाला किसी अच्छे मध्यम वर्ग परिवार से संबंधी लग रहा है। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। सिर न मिलन के कारण उसकी पहचान होनी बहुत मुश्किल है। पुलिस कर्मचारियों ने करीब 1 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर सिर ढूंढने के लिए सर्च भी की। मृतक के परिजनों का पता चलने के बाद पोस्टमॉर्टम करवा शरीर के अंगों को परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी पुलिस IPC 174 की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here