लुधियाना के डॉक्टर बनाता था फर्जी सर्टिफिकेट,पुलिस ने किया मामला दर्ज

0
65

जालंधर/लुधियाना(नवनीत कौर) : लुधियाना के डॉक्टर को फर्जी सर्टिफिकेट बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कुनाल पाल अस्पताल माडल टाऊन के डॉक्टर राजेंद्र मनी पाल द्वारा फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया गया, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह गांव हवास का रहने वाला है, जिसका बिहार में केस चल रहा है। उसकी बिहार में तारीख थी, जिसके 10 हजार रुपए देकर कुनाल पाल से जाली सर्टिफिकेट बनवा लिया। कहा जा रहा है कि डॉक्टर कुनाल पाल पहले भी 20-25 हजार देकर सर्फिकिटे बनाता रहा है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर अपनी डिग्री का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here