लुधियाना के बड़े अकाली दल के नेता हुए AAP में शामिल

0
40

जालंधर/लुधियाना (नवनीत कौर): जालंधर में हो रहे उप-चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाली दल को झटका दिया है। इसके तहत उन्होंने लुधियाना के बड़े अकाली नेता विजय दानव को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है।इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर व विजय दानव के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

विजय दानव भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के मुख्य संचालक हैं और इससे पहले पंजाब सरकार में दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का काफी करीबी माना जाता था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि विजय दानव के शामिल होने से आम आदमी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने विजय दानव को पार्टी और सरकार में पूरा सम्मान देने की बात भी कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here