पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 26 जनवरी को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने परेड से सलामी ली। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि रिपब्लिक-डे पंजाब के कारण आया। लड़ाईयां लड़ी व शहादतें दीं, फिर जाकर रिपब्लिक डे आया। इसलिए हम रिपब्लिक डे खास तौर पर मनाते हैं।
चाहे कूका लहर हो, अकाली लहर हो, पगड़ी संभाल जट्टा, कामागाटा मारू हो, ये सभी लहरें पंजाब से चलीं। इसलिए ये पंजाब के लिए खास है। लेकिन, दुख की बात है कि 25 जनवरी, 15 अगस्त को पंजाब की झांकियां निकाल दी जाती हैं। ये झांकियां हैं, बताएं क्या गलत लिखा है। पंजाब को निकाल कर कैसे आजादी दिवस मना लो गे। हमारे शहीदों की इजाजत कम नहीं होनी। अगर, ये झांकियां डाल लेते तो हमारी इज्जत कम नहीं होनी थी, आपकी बढ़ जानी थी।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर की सड़कों पर आज 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। SJF प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CM मान को धमकी दे रखी है, इस कारण समारोह स्थल को पूरी तरह से सील किया हुआ है। हर आने जाने वाले व्यक्ति की गहनता से सर्च की जा रही है।
















