लुधियाना में धागा मिल में 2 सिलेंडरों में ब्लास्ट, गैस लिकेज के बाद गोदाम में भीषण आग

0
66

जालंधर/लुडिआना (sneha) : पंजाब के जिला लुधियाना में आज सुबह सुबह टिब्बा रोड संधू कालोनी में धागे के गोदाम में दो सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इनके धमाके से पूरा इलाका दहल गया है। आग लगने के तुरंत बाद धागा मिल के गोदाम से लोगों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से ही दिख रही हैं। लोगों ने खुद भी आग बुझाने के लिए पानी की बाैछारें की।

घटना स्थल नज़दीक आस पास के लोगो ने तुरंत फायर ब्रिगेड बुलवाई। सुन्दर नगर फायर स्टेशन से कुल 3 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए है। धागा के गोदाम में आग लगने के तुरंत बाद आस पास की बिल्डिंगो के लोगो के घरो से सुरक्षित बहार निकला गया। आग की बाैछारें इतनी थी की मिल का पूरा माल राख हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here