लुधियाना में 4 मंजिल बिल्डिंग में लगी भयानक आग, मची अफरा तफरी

0
48

लुधियाना में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नंद लाल गर्ग हजूरी रोड पर भयानक आग लगी हुई है। आग ने अपना रौद्र धारण कर लिया है। बताया जा रहा है कि आग 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी है। 

हजूरी रोड स्थित चार मंजिला हौजरी इकाई में लगी भीषण आग को दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि घटना आज सुबह 10:00 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here