जालंधर/दिल्ली (sneha) : राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज के पास लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। बता दें कि इस एनकाउंटर में लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स पकड़े गए हैं और दोनों में एक नाबालिक है। इन शूटर्स पर कई पुराने मुकदमें दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गैंग के शूटर्स को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के है। दोनो शूटर्स के नाम आकाश और अखिल हैं जो हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले दोनों शूटर्स दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में पंजाब के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल थे और गोल्डी बराड़ के कहने पर इस काम को अंजाम दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के है।

















