वनीत बिट्टू ने संभाला केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का पद, जानिए क्या कहा रवनीत बिट्टू ने

0
52

जालंधर/लुधियाना (मोनिका) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राज्य मंत्री चुने गए रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को नई दिल्ली के रेल भवन में पदभार संभाला लिया है। इस दौरान उनके परिवार वाले भी मौजूद रहे। इस मौके रवनीत बिट्टू ने विभाग के कर्मचारियों से भी मुलाकात की। रवनीत बिट्टू ने कहा कि रेलवे को बढ़ावा देने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। रेल मंत्रालय में यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।

रेलवे में भर्ती भी अधिक है और अधिक से अधिक पंजाबियों को मौका दिया जाएगा। हम रेलवे से आने-जाने वाले लोगों को अच्छी सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे। रवनीत सिंह बिट्टू ने जया वर्मा सिन्हा अध्यक्ष और सीईओ रेलवे बोर्ड, एके खंडेलवाल सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर, रूपा श्रीनिवासन सदस्य वित्त, सतीश कुमार सदस्य रोटेशन और रोलिंग स्टॉक, एके यादव डीजी आरपीएफ की उपस्थिति में पदभार संभाला।

इस समय राज्य मंत्री के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।रवनीत बिट्टू ने कहा कि आने वाले दिनों में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि हम कपूरथला रोल कैच फैक्ट्री को कैसे बेहतर बना सकते हैं, जहां सबसे अच्छे कोच, वंदे भारत कोच बनाए जाते हैं। वे रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। रेल सेवा जनता से जुड़ा हुआ जमीनी स्तर का कार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here