विधानसभा चुनाव से पहले 89 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी

0
71

जालंधर/नई दिल्ली (आरती ) : आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की 89 क्षतिग्रस्त सड़कों की पहचान की है, जिनकी मरम्मत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए 74 निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप नेताओं ने कई निरीक्षणों के दौरान कुल 6,671 गड्ढों की पहचान की है और इनमें से 3,454 को पहले ही भरा जा चुका है।

पिछले साल हमारे मंत्रियों को जेल में डाल दिया गया: केजरीवाल संवाददाता सम्मेलन को केजरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा, “जब मैं जेल में था, तो इन लोगों (भाजपा) ने दिल्ली सरकार के कई काम रोक दिए थे। मेरे लौटने के बाद, मैंने और आतिशी ने सड़कों का निरीक्षण किया और पाया कि वे अच्छी स्थिति में नहीं थीं। मैंने उन्हें पत्र लिखा और अनुरोध किया कि आतिशी जी तुरंत प्रभाव से इन सड़कों की मरम्मत करवाएं।” उन्होंने कहा कि सभी ‘रुके हुए’ कार्य फिर से शुरू किए जाएंगे। एक बार फिर से चुने जाने के बाद, हमारी सरकार नयी पहल भी शुरू करेगी। पिछले साल हमारे मंत्रियों को जेल में डाल दिया गया, जिससे महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी परियोजनाएं रुक गईं। लेकिन अब, हम सब कुछ वापस पटरी पर ला रहे हैं।’हम जनता के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान कर रहे हैं’

‘मुख्यमंत्री आतिशी को निर्देश दिया है कि वे रुकी हुई परियोजनाओं और इन सभी पहल को फिर शुरू करें। हम इन सभी मुद्दों को हल करने के लिए काम करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here