विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का किया ऐलान, PM के नाम दो पेज का लिखा लेटर

0
45

जालंधर (sneha) : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के विवाद में रेसलर विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। विनेश ने पीएम के नाम दो पेज का लेटर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा- हमारे मेडल्स-अवॉर्ड्स को 15 रुपए का बताया जा रहा है। अब मुझे भी अपने पुरस्कारों से घिन आने लगी है। मुझे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था, जिनका अब मेरी जिंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है।

हर महिला सम्मान से जिंदगी जीना चाहती है। इसलिए प्रधानमंत्री सर, मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड आपको वापस करना चाहती हूं ताकि सम्मान से जीने की राह में ये पुरस्कार हमारे ऊपर बोझ न बन सकें। विनेश ने कहा कि इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत-बहुत धन्यवाद। आपको बता दे की विनेश फोगाट को 2016 में अर्जुन अवॉर्ड मिला और 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिला था।

इससे पहले बजरंग पूनिया पद्मश्री लौटा चुके हैं। उन्होंने पद्मश्री अवार्ड प्रधानमंत्री आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया था। वहीं साक्षी मलिक कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं। हालांकि इसके बाद केंद्र सरकार ने कुश्ती फेडरेशन की नई चुनी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here