विराट कोहली ने ईशान किशन-शुभमन गिल को सीता-गीता का करार दिया

0
53

जालंधर/नई दिल्‍ली(नवनीत कौर) : भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने राष्‍ट्रीय टीम की गीता-सीता के नाम का खुलासा किया है। कोहली ने कहा कि ईशान किशन और शुभमन गिल भारतीय टीम की सीता-गीता हैं, जो हर काम को एकसाथ करना पसंद करते हैं।बता दें कि युवा स्‍टार्स ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच मैदान के अंदर व बाहर रिश्‍ता अनोखा है और दोनों के ब्रोमांस को किसी परिचय की जरुरत नहीं है।

विकेटकीपर बल्‍लेबाज और धाकड़ ओपनर को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद आता है। दोनों भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ समय में विभिन्‍न प्रारूपों में खेल चुके हैं। जब भारतीय टीम लंबे दौरे पर होती है तो गिल-किशन को एक-दूसरे के साथ का आनंद उठाते हुए देखा जाता है।गिल और किशन के ब्रोमांस के बारे में बताते हुए कोहली ने कहा कि दोनों जुड़वा लगते हैं। कोहली ने कहा कि दोनों को एक-दूसरे से अलग करना मुश्किल है क्‍योंकि किशन-गिल को एक-दूसरे का साथ बहुत रास आता है, फिर चाहे डिनर का समय हो या टीम बैठक। दोनों साथ ही नजर आते हैंबहरहाल, इस समय विराट कोहली, शुभमन गिल और ईशान किशन आईपीएल 2024 में व्‍यस्‍त हैं। तीनों ही क्रिकेटर्स दमदार प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह पाना चाहते हैं। गिल और कोहली बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं। इस समय विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है। ईशान किशन ने कुछ अच्‍छी पारियां खेली, लेकिन उन्‍हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने की उम्‍मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here