शराब नीति केस में केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर

0
53

जालंधर/दिल्ली (sneha) : दिल्ली शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन (28 मार्च) तक ED की रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले 3 घंटे सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था। केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई दोपहर 2.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली थी। कोर्ट ने फैसला सुनाने में भी 3 घंटे का वक्त लिया। ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार की रात ED के लॉकअप में कटी थी। दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज समेत 21 AAP कार्यकर्ताओं को बवाना थाने से रिहा किया गया। इन लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज ITO पर पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here