पंजाब डेस्क : पंजाब की एक्ट्रेस शहनाज गिल भाई शहबाज के साथ ‘सिद्धि विनायक मंदिर माथा टेकने पहुंची। शहनाज इन दिनों अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘धूप लगदी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में शहनाज गिल के साथ एक्टर सनी सिंह नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होते ही शहनाज नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।। इस शो में आने के बाद से शहनाज गिल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

















