शहीद पुलिसकर्मी अमृतपाल सिंह का आज हुआ अंतिम संस्कार

0
46

जालंधर/दसूहा (नवनीत कौर) : मुकेरिया के मेहतपुर में एक आरोपी के द्वारा चलाई गई गोली के साथ शहीद हुए पुलिसकर्मी अमृतपाल सिंह का आज दोपहर उनके गांव जंडोर में अंतिम संस्कार किया गया। इस मोके पर स्थानीय पुलिस अधिकारी , विधायक दसूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन समेत बड़ी संख्या में इलाका निवासियों ने अमृतपाल सिंह को अंतिम विदाई दी। अमृतपाल की पत्नी और माता पिता को रोता हुआ देख कर सब लोग अंदर ही अंदर बहुत दुखी हो रहे थे। अमृतपाल दो जुड़वा बेटियों के पिता थे। कल से ही पुलिस अमृतपाल को गोली मरने वाले हतियारे को गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रही है। अभी तक दोषी का कुछ पता नहीं लग पाया है।

बता दे की कल सीआई स्टाफ होशियारपुर की तरफ से मंसूरपुर मेहतपुर गांव में नशा तस्कर सुखविंदर सिंह राणा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गयी थी। इसी दौरान गोली लगने से कर्मचारी अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। जब सीआईए स्टाफ प्रभारी लखवीर सिंह और पुलिसकर्मियों ने सुखविंदर सिंह राणा को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। इससे पुलिस कर्मचारी अमृतपाल सिंह पुत्र हरमिंदर सिंह निवासी गांव जंडौर की छाती में गोली लग गई। इस मौके पर आरोपियों ने एक और गोली चलाई लेकिन कर्मचारी बाल-बाल बच गए. इस मौके पर आरोपी भागने में सफल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here