शिवसेना नेता के घर पेट्रोल बम फेंकने की मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
38

जालंधर/लुधियाना (सिमरन) :बता दे की शिवसेना सिख विंग के गुरकीरत सिंह खुराना के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में लुधियाना कमिशनरेट पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। हालांकि अभी कोई अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। जल्द प्रैसवार्ता कर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल इस केस से पर्दा उठा कर बड़े खुलासे करने वाले है।बता दें कि शुक्रवार देर रात शिव सेना हिंद सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह के घर पर गत रात पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस घटना का सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि 3 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं और उनमें से एक मोटरसाइकिल से उतरकर घर पर पेट्रोल बम फेंक देता है। घर के मुख्य गेट पर पेट्रोल बम फेंका गया, जिससे विस्फोट के बाद आग लग गई। इसके साथ ही हमले के बाद आज एक बार फिर हरकीरत सिंह को धमकी भरे मैसेज मिले। व्हाट्सएप पर शिवसेना नेता को भेजे गए मैसेज में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मां-बहनों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चेतावनी दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here