पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी है। ठंडी हवाओं के चलते दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे कम 2.9 डिग्री के तापमान के साथ बरनाला सबसे ठंडा रहा। वहीं अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 20.5 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा।
मौसम विभाग ने अगले छह दिन मौसम शुष्क व शीत लहर से राहत मिलने की भविष्यवाणी की है। बुधवार का अमृतसर का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), लुधियाना का 5.6 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 5.0 डिग्री (सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे), बठिंडा का 4.0 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), पठानकोट का 4.6, फरीदकोट का 4.8, एसबीएस नगर का 6.9 डिग्री, जालंधर का 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), लुधियाना का भी 19.4 (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 19.5 डिग्री (सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे), पठानकोट का 20.1 डिग्री, फरीदकोट का 19.0, गुरदासपुर का 18.5, एसबीएस नगर का 17.5, बरनाला का 18.3, फिरोजपुर का 19.5 व जालंधर का 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।


















