
पंजाब डेस्कः आज पंजाब समेत देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होंगे। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही देर में शुरुआती रुझान सामने आ जाएंगे। इस बार पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 328 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है।

गुरदासपुर से भाजपा के दिनेश बब्बू 530 मतों से आगे,जालंधर से चन्नी 9000 मतों से आगे हुए,फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह आगे,अमृतसर से आप नेता कुलदीप धालीवाल आगे हुए,जालंधर में 5 हजार मतों से आगे हुए कांग्रेस के चन्नी दूसरे नंबर पर भाजपा के सुशील रिंकू,होशियारपुर से आप उम्मदवार डॉ राज कुमार चब्बेवाल 736 वोट से आगे,गुरदासपुर से BJP के दिनेश बब्बू को लीड ,संगरूर से गुरमीत सिंह मीट हेयर 3042 मतों से आगे,पटियाला से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर आगे,लुधियाना से कांग्रेस के राजा वड़िंग आगे,अमृतसर पूर्वी से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल आगे,बठिंडा सीट से AAP के गुरमीत,खुड्डियां आगे, हरसिमरत कौर बादल पीछे ,जालंधर में पहले राऊंड में AAP के टीनू दूसरे नंबर पर,जालंधर में पहले राऊंड में भाजपा के सुशील रिंकू तीसरे नंबर पर,जालंधर में पहले राऊंड में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी करीब 2300 मतों से आगे,खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह आगे,शुरूआती रुझान में पंजाब में 3 पर कांग्रेस 2 पर भाजपा आगे,शुरूआती रुझान में पंजाब में 3 पर कांग्रेस 1 पर भाजपा आगे,चंडीगढ़ से,कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी आगे,अमृतसर से BJP तरनजीत सिंह संधू आगे,फतेहगढ़ साहिब के रुझानों में कांग्रेस के अमर सिंह आगे ,लुधियाना से BJP के रवनीत बिट्टू आगे ,पहले 3 रुझानों में कांग्रेस आग

जहां भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने बिना गठबंधन किए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया, वहीं दूसरी तरफ देश स्तर पर विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके अलावा कई सीटों पर आजाद उम्मीदवार या अन्य दलों के उम्मीदवारों का मजबूत आधार होने से भी कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। शनिवार को आए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। टुडे चाणक्य ने पंजाब में बीजेपी को 1 से 7 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस को भी 1 से 7 सीटें दी गई हैं। पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 13 से 19 फीसदी वोटों के साथ 0 से लेकर 4 सीटें दी गई हैं, जबकि अन्य को 21 से 27 फीसदी वोटों के साथ 2 से 4 सीटें दी गई हैं। ये पोल कितने सही साबित होते हैं ये तो आज नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।पंजाब में वोटों की गिनती के लिए 117 केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी के साथ-साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पंजाब में 1 जून को मतदान हुआ था और उसी दिन से EVM को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है> इस बार पंजाब में 62.80 फीसदी वोटिंग हुई है। 13 हलकों में से बठिंडा में सबसे अधिक 69.36 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि अमृतसर में 56.06 प्रतिशत मतदान हुआ।















