संसद में चूक के बाद बड़ा फैसला, विसिटोर्स गैलरी को कर दिया बंद

0
50

जालंधर (sneha) : संसद के निचले सदन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। दर्शक दीर्घा से दो लोग सांसदों की बैठने की जगह पर कूद गए और स्प्रे के जरिए धुआं फैला दिया। लोकसभा में बड़े पैमाने पर सुरक्षा चूक के बाद फैसला लिया गया है, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगंतुकों के पास पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय बुधवार दोपहर को लोकसभा में बड़े पैमाने पर सुरक्षा उल्लंघन के बाद लिया गया, जब दो व्यक्ति सदन में आगंतुक गैलरी से कूद गए। जिससे हंगामा मच गया। दोनों व्यक्तियों ने कुछ गैस का छिड़काव भी किया। लोकसभा अध्यक्ष ने 2001 के संसद हमले की 22वीं बरसी पर यह सुरक्षा उल्लंघन कैसे हुआ, इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट की भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here