सरकारी प्राइमरी स्कूल के अध्यापक की बेरहमी से की ह/त्या

0
64

 

जालंधर/शेरपुर(नवनीत कौर) : ब्लॉक शेरपुर के अधीन आते गांव वजीधपुर बधेशा में सरकारी प्राइमरी स्कूल के अध्यापक की आज सुबह बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह गिल एस.एच.ओ. थाना शेरपुर पुलिस ने बताया कि साहिब सिंह जुझार सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल वजीदपुरा बधेशा में प्राइमरी टीचर के पद पर कार्यरत था। आज सुबह जब वह मालेरकोटला से वजीधपुर बधेशा अपनी ड्यूटी पर आ रहा था तो वजीधपुर बधेशा के पास गंदे नाले पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। मृतक साहिब सिंह की छाती में लोहे का हथियार घुसा हुआ है। इस मौके पर पुलिस पार्टी द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इस हत्याकांड में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here