सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन इस तरह मनाया जाएगा,पिता बलकौर ने सांझी की जानकारी  

0
52

जालंधर/मानसा(नवनीत कौर) : आज दिवंगत पंजाबी गायक ​​सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन है। इस अवसर पर मूसा गांव में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी सांझा की है।

बलकौर सिंह ने फेसबुक पर लिखा, ”शुभदीप पंजाब में फैल रहे कैंसर को लेकर काफी चिंतित थे। अपने इलाके के लोगों को इसके बारे में जागरूक करने, जांच कराने और समय पर इलाज कराने के लिए उन्होंने अपनी दादी के नाम पर एक चैरिटी शुरू की।” उसी श्रृंखला को जारी रखते हुए, शुभदीप के जन्मदिन पर 11 जून को गांव मूसा में एक कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सारे गांव वासियों, हलका निवासियों को इस कैंप में पहुंचने की अपीलहै ताकि अपने गांव कैंसर से बचा सकें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here