जालंधर/दीनानगर (सिमरन):बता दे की देर रात सरकारी पशु अस्पताल के पास वेल्डिंग के खोखे में अचानक आग लगने से चाय के खोखे व वेल्डिंग के खोखे में पड़ा सिलेंडर फटने से आग लग गई। सिलेंडर फटने से हुए धमाके से लोग डर कर इधर उधर भागने लगे। इस हादसे दौरान आग की चपेट में आने से नजदीक तीन खोखे भी जल कर राख हो गए लेकिन जानी नुकसान से बचाव रहा। इस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं आग लगने का कारणों पता नहीं चल सका है।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने से आग इतनी भयंकर फैल गई थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचती तो पशु अस्पताल के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने का खतरा था।जिससे बड़ा हादसा हो सकता था और आसपास की इमारतों को भारी नुकसान होने का डर था।













