जालंधर (आरती ):इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जोकि जालंधर के हंसराज स्टेडियम के पास की सामने आई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक कार में सवार होकर सरेआम हवाई फायर कर रहे हैं। इस दौरान युवक द्वारा बॉलिवुड गाना लगाकर कार में फायर किए गए हैं। इस मामले को लेकर अभी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बता दें 2022 में पंजाब लगातार हो रही वारदातों जिसमें कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया (Sandeep Nangal Ambian), पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) व शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्याएं शामिल को देखते हुए सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने पर बैन लगा दिया था। इस दौरान 813 बंदूक लाइसेंस भी रद्दे किए गए और हथियारों के प्रदर्शन करने वाले गानों पर भी रोक लगाई गई।


















