स्विफ्ट डिजायर में आए चोर फॉरच्यूनर चुरा ले गए, CCTV में कैद हुई तस्वीर

0
44

रेवाड़ी शहर में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार चोर 35 लाख रुपए की फॉरच्यूनर कार चोरी कर ले गए। पॉश इलाके सेक्टर-3 स्थित घर के बाहर खड़ी एडवोकेट की कार चोरी की वारदात CCTV में कैद हो गई। चोरी के बाद GPS की मदद से जब कार की लोकेशन देखी तो आखिरी बार धारूहेड़ा चुंगी के आसपास मिली। हालांकि अभी कार का सुराग नहीं लग पाया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के सेक्टर-3 स्थित कोठी नंबर-794 में रहने वाले एडवोकेट विजय पाल कौशिक ने बताया कि उन्होंने अपनी फॉरच्यूनर कार को रात के समय घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह जब उठे तो घर के बाहर खड़ी गाड़ी गायब मिली। विजयपाल ने तुरंत इसकी सूचना डॉयल-112 पर दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले घर के बाहर लगे CCTV कैमरे चेक किए, जिसमें चोर रात 1 बजकर 38 मिनट पर कार चोरी कर ले जाते दिखे।

विजयपाल के मुताबिक, CCTV में साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में चोर सवार होकर आए थे। चोरों ने करीब एक घंटे तक उनकी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी लगाकर खड़ी रखी। स्विफ्ट डिजायर पर पीले रंग की नंबर प्लेट लगी हुई थी, लेकिन उसके रजिस्ट्रेशन नंबर नजर नहीं आए। उनकी फॉरच्यूनर कार में GPS लगा हुआ था। जीपीएस की मदद से लोकेशन देखी तो आखिरी बार उसकी लोकेशन दिल्ली रोड पर धारूहेड़ा चुंगी के समीप की मिली।

चोर पहले काफी देर तक अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे। इसके बाद मौका मिलने के बाद मौका मिलने के बाद एक चोर ने हाइटैक तरीके से कार का लॉक तोड़ा। कुछ देर फिर इंतजार किया और फिर स्विफ्ट डिजायर कार से उतरा एक चोर फॉरच्यूनर कार को स्टार्ट कर वहां से निकल गया। CCTV फुटेज मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। लोकल पुलिस के अलावा CIA की टीम भी एडवोकेट की चोरी हुई कार को तलाश करने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here