हरियाणा में गोली मारकर कारोबारी की हत्या, 3 बदमाशों ने की फायरिंग

0
73

हरियाणा के रोहतक में गुरुवार देर रात गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से उनकी मां घायल हो गई। वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पंजाब के संगरूर में जा रहे थे। रास्ते में खाना खाने रुके थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

मृतक कारोबारी की पहचान 35 वर्षीय सचिन और उनकी घायल मां की पहचान दर्शना देवी के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। 29 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह अपने बेटे सचिन व पुत्रवधू मोनिका व दो पोतों के साथ कार में सवार होकर गुरुग्राम से संगरूर शादी में शामिल होने जा रहे थे।

रास्ते में रोहतक के गांव लाखनमाजरा के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के बाद जब वह गाड़ी में बैठे तो इसी दौरान वहां एक सफेद रंग की गाड़ी आई। जिसमें 2-3 युवक सवार थे। जो अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। इसी बीच उन्होंने बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here