हरियाणा में माइनिंग कारोबारियों पर ED रेड

0
43

जालंधर/हरियाणा (sneha) : हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ED ने रेड की है। अवैध माइनिंग को लेकर मिल रहे इनपुट के बाद ये रेड हुई है। रेड के दौरान विधायक सुरेंद्र पंवार घर पर ही हैं। ED के अधिकारी उनके घर में डॉक्यूमेंट खंगाल रहे हैं। साथ ही उनके सहयोगी सुरेश त्यागी के घर भी ED की एक टीम पहुंची है।

शुरूआती जानकारी के अनुसार ED की टीमें सुबह ही हरियाणा के कई जिलों में पहुंच गई थी। सोनीपत में जब ED की टीमें पहुंची तो उस वक्त कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार सेक्टर 15 स्थित अपने घर पर ही थे। उनके घर के अलावा ऑफिस और दूसरे प्रॉपर्टीज पर भी ईडी की टीमें पहुंची हैं। इस दौरान लोकल पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा करनाल में भाजपा नेता मनोज वधवा के घर भी ED ने रेड की है। उनका यमुनानगर में खनन का कारोबार है। 2014 में इनेलो की टिकट पर उन्होंने CM मनोहर लाल के खिलाफ करनाल से विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गए। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here