हिसार में आज शहीद समागम, कल शंभू बॉर्डर पर मनेगा शहीदी दिवस

0
48

पंजाब डेस्क (sneha) : किसान आंदोलन-2 का आज 22 मार्च को 39वां दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज हिसार में शहीद समागम (श्रद्धांजलि समारोह) रखा गया है। इसमें किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर समेत तमाम किसान नेता हिस्सा लेंगे। 31 मार्च को अंबाला की मोहड़ा अनाज मंडी में शहीद समागम होना है।

कल 23 मार्च को शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया समेत अन्य लोग भाग लेंगे। शंभू बॉर्डर से 6 दिन पहले शुरू हुई अस्थि कलश यात्रा पंचकूला, चंडीगढ़, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र होते हुए करनाल के नीलोखेड़ी पहुंची। किसान सरकार पर दबाव बनाने और लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा का आज सातवां दिन है। करनाल के पश्चात कैथल और फिर 3 दिन अंबाला जिले में कलश यात्रा निकलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here