जालंधर : ह्यूमन सर्विस सोसायटी जालंधर के चेयरमैन अभिषेक मोदी और उनकी टीम की तरफ से पंजाब प्रधान श्री जतिंदर शर्मा के निर्देशों अनुसार “पक्षी बचाओ, कुदरत सजाओ ” का अभियान चलाया गया है। चेयरमैन अभिषेक मोदी की तरफ से चाइनीज डोर इस्तमाल न करने की अपील की गई। चाइनीज डोर के कारन कई बार पक्षिओ के पर कट जाते है जिस वजा से पक्षी बेवजा मारे जाते है। उनके अभियान के मुताबिक पक्षी की जान बचानी है और कुदरत सजनी है।

इसमें उन्होंने एक ख़ास उपरला किया है जिसके तहत ये राहगीरों को बाजरे और मिट्टी का कटोरा भी दिया जा रहा है ताकि वो बाजरे को कटोरे में डालकर अपने घरो के छत्त पे रखे ताकि पक्षीया आके उन बाजरो को खाये। चेयरमैन अभिषेक मोदी के साथ उप चेयरमैन लक्की चौहान , सेक्रेटरी मोहित वर्मा, यूथ प्रधान दीपांशु मोदी , समाज सेवक तरुण अग्रवाल, राजू मोदी, जोली मोदी आदि मौजूद रहे।


















